इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए से भिड़ेगी विराट कोहली की टीम

लंदन भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले नाटिंगमशर में अपनी ही ‘ए’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच चार अगस्त से नाटिंगम में खेला जाएगा। नाटिंगमशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बयान में कहा, ‘इन गर्मियों में काउंटी ग्राउंड पर दुनिया के कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलते हुए दिखेंगे। तब हम भारत और भारत ए का स्वागत करेंगे। ’ दूसरा टेस्ट (12 से 16 अगस्त) और चौथा टेस्ट (दो से छह सितंबर) लंदन में जबकि तीसरा टेस्ट (25 से 29 अगस्त) लीड्स और पांचवां टेस्ट (10 से 14 सितंबर) मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत ए डर्बीशर और एसेक्स काउंटी के खिलाफ भी खेलेगा। यह उनके इंग्लैंड टूर का खास कार्यक्रम है। इसके अलावा 12 जुलाई को 'फर्स्ट क्लास काउंटीज सिलेक्ट इलेवन' के खिलाफ भी उसका मुकाबला 12 जुलाई से शुरू होगा। हालांकि इस मैच के कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं है। ऐसा माना जा रहा है इस मैच के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम को चुना जा सकता है। भारत और भारत ए मैच की टिकटें मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3a9rrRZ

No comments

Powered by Blogger.