Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
World T20: सानिया चीयर करने पहुंचीं स्टेडियम, पति शोएब ने खेली ऐसी विनिंग पारी
शारजाहआईसीसी टी20 विश्व कप में मंगलवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट पर 134 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। मैच के हीरो रहे शोएब मलिक (26 नाबाद) और आसिफ अली (27 नाबाद) की शानदार साझेदारी की वजह से टीम की एक बार फिर जीत हुई। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में दिखाई दीं। वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और अपने पति शोएब मलिक को चीयर करने के लिए पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दिन उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते बताया था कि वह मैच के दिन सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। उन्होंने वीडियो में लिखा- भारत vs पाकिस्तान मैच के दिन जहरीले माहौल से बचने के लिए मैं सोशल मीडिया से गायब हो रही हूं। दरअसल, 2019 में वर्ल्ड कप में मिली भारत से हार के बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mo0CkF
No comments