Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
पाक से हार के बाद टीम इंडिया के लिए पहली खुशखबरी, बोलिंग करते दिखे हार्दिक पंड्या
दुबई हार्दिक पंड्या ने महीनों बाद बुधवार को पहली बार नेट में गेंदबाजी की, जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टी-20 विश्व कप मैच के लिए टीम में बतौर ऑलराउंडर उनकी वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगर उन्हें टीम में चुना जाता है तो भारत को जरूरी छठे गेंदबाज का विकल्प मिल जाएगा। भारत को सुपर 12 के शुरूआती मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीतना जरूरी है। हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ गया था। हार्दिक ने अंतिम बार जुलाई में श्रीलंका श्रृंखला में गेंदबाजी की थी और मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में एक भी ओवर नहीं डाला था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक के कंधे में चोट भी लग गई थी और स्कैन के लिए जाने के कारण वह भारत की पारी के बाद मैदान में नहीं उतर सके थे। बुधवार को हार्दिक ने स्ट्रेंथ एंव कंडिशनिंग कोच सोहुम देसाई और फिजियो नीतिन पटेल के मार्गदर्शन में ‘फिटनेस ड्रिल’ की। इसके बाद उन्होंने नेट पर भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को करीब 20 मिनट तक गेंदबाजी की। भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री और मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी भी हार्दिक को अभ्यास करते देख रहे थे। हार्दिक ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ से थ्रोडाउन का सामना किया। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेले थे, लेकिन आठ गेंद में महज 11 रन बनाकर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। फिटनेस चिंताओं के कारण टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में हार्दिक को शामिल किए जाने के बाद काफी आलोचना हुई थी
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mkoci8
No comments