IPL 2022: लखनऊ टीम के कोच की दौड़ में सबसे आगे एंडी फ्लॉवर

कोलकाता जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर () इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में लखनऊ टीम (IPL Lucknow Team) के मुख्य कोच के पद की दौड़ में सबसे आगे हैं । फ्लॉवर ने पंजाब किंग्स के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो सत्र में पंजाब के कप्तान रहे केएल राहुल (KL Rahul) के लखनऊ टीम से जुड़ने की संभावना है। इस बारे में पूछने पर टीम के एक अधिकारी ने बताया, ‘हम कई नाम सुन रहे हैं। आज ही किसी ने लिखा कि गैरी कर्स्टन कोच बनने जा रहे हैं । हम कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं लेकिन जब तक करार नहीं हो जाता, हम पुष्टि नहीं कर सकते।’ फ्लॉवर 2020 आईपीएल से पहले पंजाब टीम से जुड़े और मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ पिछले दो सत्र में काम किया था। फ्लॉवर और कर्स्टन के अलावा लखनऊ टीम के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के भी नाम सुनने में आ रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dVnOBw

No comments

Powered by Blogger.