सचिन का जलवा अब भी कायम, इस लिस्ट में विराट, शाहरुख और अमिताभ को पछाड़ा

मुंबई अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज को इंटरनेट आधारित अनुसंधान और सर्वे से जुड़ी कंपनी यूगोव के एक सर्वे में दुनिया के सबसे अधिक प्रशंसित व्यक्तियों में 12वें स्थान पर चुना गया है। इस साल यह सर्वे 39 देशों के 42,000 से अधिक लोगों के बीच किया गया। खेल नायकों में तेंदुलकर शीर्ष फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में यह दिग्गज बल्लेबाज अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन तथा भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली से आगे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3GLSUIj

No comments

Powered by Blogger.