Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
किसी में हिम्मत नहीं थी, जो सचिन को स्लेज करे: बासित अली
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज () ने खुलासा किया है कि जब सचिन तेंडुलकर () खेलते थे तब किसी खिलाड़ी में उन्हें स्लेज करने का साहस नहीं होता था। उन्होंने साथ यह भी कहा कि सचिन जिस तरह से गेंदबाजी करते थे उन्हें सिर्फ पार्ट-टाइम बोलर कहना ठीक नहीं होगा। 'बासित अली शो' में उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से अपनी प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैदान पर और उसके बाहर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कैसा संबंध था। उनसे जब पूछा गया कि कौन सा विकेटकीपर उन्हें सबसे ज्यादा स्लेज करता था तो 49 वर्षीय अली ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया (Nayan Mongia) का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'नयन मोंगिया बहुत डिस्टर्ब करते थे। वह ऐसी बातें करते थे, जो मैं यहां बता नहीं सकता। जब वह अंडर-19 टीम के साथ यहां आए तो मैं बहुत मासूम था, लेकिन बाद में मैं भी काफी शरारती बन गया।' उन्होंने कहा कि अजय जडेजा भी काफी स्लेज किया करते थे वहीं नवजोत सिंह सिद्धू और विनोद कांबली पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के निशाने पर रहते थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2CoMTVV
No comments