रैना को पसंद आया शार्दुल का 'फीमेल वर्जन', बोले- जल्द कॉफी डेट

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर आजकल क्रिकेटरों का 'फीमेल वर्जन' लुक काफी वायरल हो रहा है। कई क्रिकेटरों ने इसे अपने ट्विटर या इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है जिस पर काफी मजाकिया रिप्लाई भी आते हैं। अब चेन्नै सुपरकिंग्स ने भी ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया जिस पर भारतीय क्रिकेटर ने के लुक को पसंद किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इस घातक वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर भी विराम लगा हुआ है। कई क्रिकेटर घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। पढ़ें, आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू के अलावा अन्य कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं। हालांकि सभी का लुक 'फीमेल वर्जन' वाला है। इस पर सीएसके के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने कॉफी डेट के लिए शार्दुल ठाकुर को चुना। वहीं, दीपक चाहर की बहन मालती ने अपने क्रिकेटर भाई के लुक की तारीफ की। रैना ने कॉमेंट में लिखा, 'हाहाहा, मैं और शार्दुल जल्द ही कॉफी पर जाएंगे।' वहीं, मालती ने लिखा, 'केवल दीपक चाहर के मासूम से चेहरे लाल लिप्स्टिक नजर आ रही है।' इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/380Weio

No comments

Powered by Blogger.