Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
ला लीगा में खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने रोमेरो
मैड्रिडस्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा क्लब रियल मालोर्का को रियल मैड्रिड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बावजूद टीम के युवा खिलाड़ी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको मूल के रोमेरो ने 83वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। रोमेरो ने इसके साथ ही प्रतिष्ठित ला लीगा में 80 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ दिया। 15 साल और 229 दिन की उम्र के साथ रोमेरो इस स्पेनिश लीग में खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए। पढ़ें, रोमेरो ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह कभी ना भूलने वाला पल था। सभी तकनीकी स्टाफ और मालोर्का का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। मैं आज के दिन को कभी नहीं भूल सकूंगा।' इससे पहले ला लीगा में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में खेलने का रेकॉर्ड सेल्टा विगो के फ्रांसिस्को बाओ रोडिग्वेज के नाम था, जिन्होंने 1939-40 में 15 साल और 255 दिन में पदार्पण किया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YA5WFs
No comments