टूटे स्टंप्स की फोटो पोस्ट कर बुमराह बोले- द एंड

नई दिल्लीभारतीय पेसर चोटिल होने के कारण भले ही टीम से बाहर हैं लेकिन वह प्रैक्टिस में जुटे हैं और वापसी की कोशिशों में लगे हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर टूटे स्टंप्स की एक तस्वीर शेयर की। वह अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद से कोई इंटरनैशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने कोलकाता में खेले गए डे-नाइट मैच में बांग्लादेश को हराने में अहम भूमिका निभाई लेकिन भारत के बोलिंग अटैक में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं थे। पढ़ें, 25 वर्षीय बुमराह ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘द एंड, सेशन और स्टंप्स का भी।’ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में कुल 12 विकेट अपने नाम किए और वह मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। मोहम्मद शमी के हिस्से 9 विकेट आए, जबकि उमेश यादव ने भी कुल 12 विकेट झटके। अब तक 12 टेस्ट मैच में कुल 62 विकेट ले चुके पेसर बुमराह चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज से ही टीम से बाहर हैं। उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या है। उनके अगले साल होने वाले टीम के न्यू जीलैंड दौरे पर टीम में लौटने की संभावना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34qq0dQ

No comments

Powered by Blogger.