मोहाली: रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। शनिवार को उन्होंने नाबाद 175 रन की पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में पहली पारी में 8 विकेट पर 574 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने भी हाफ सेंचुरी लगाई। जडेजा ने तीन शतकीय साझेदारियां कीं। सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो और लसिथ एमबुलदेनिया ने दो-दो विकेट लिए। रविचंद्रन ने टेस्ट क्रिकेट में छठी बार लाहिरू थिरिमाने का विकेट लिया। थिरिमाने ने कुल 17 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डि सिल्वा को क्रमश: बुमराह और अश्विन ने आउट किया। मैथ्यू ने 22 रन बनाए। प्रथुम निसांका ने 26 रन पर नाबाद हैं। चरिथ असलांका एक रन पर नाबाद हैं। श्रीलंका भारत के स्कोर से 466 रन पीछे है और उसके चार विकेट गिर चुके हैं। भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दूसरे क्या रहे अहम आंकड़े... रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर को हासिल किया। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 100* था जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में बनाया था। 5107 रन हो गए हैं रविंद्र जडेजा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में। 574/8d रन बनाए भारत ने मोहाली टेस्ट में। यह मोहाली में भारत का सर्वाधिक स्कोर हासिल किया। इससे पहले साल 2005 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 516 रन बनाए थे। जडेजा के बनाए 175* साल 2020 से किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। रोहित शर्मा ने 2021 में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 161 रन बनाए थे। यह मोहाली पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। शिखर धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया 187 रन बनाए थे। इसके अलावा गौतम गंभीर ने 179 की पारी 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। जडेजा कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 5000 रन और 400 विकेट लिए हैं। लाहिरु थिरिमाने को आर. अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में छठी बार आउट किया। सिर्फ जेम्स एंडरसन ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 8 बार आउट किया है। जडेजा पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट पारी में तीन शतकीय साझेदारियां कीं जडेजा ने भारत की ओर से नंबर सात पर सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 1986 में कपिल देव के श्रीलंका के खिलाफ 163 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जडेजा साल 2020 से भारत के लिए सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 50.66 के औसत से रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 42.76 के औसत से रन बनाए हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पारी में 16वीं बार 500 रन से ज्यादा बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इतनी ही बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/ZRWyl5b
No comments:
Post a Comment