Friday, March 4, 2022

'1000 महिलाओं के साथ सोए शेन वॉर्न...' किताब के खुलासे पर क्या बोले थे महान स्पिनर

नई दिल्ली: महान लेग स्पिनर () की निजी जिंदगी विवादों से भरी रही। जितने किस्से उनके खेल के मैदान से हैं, उससे कहीं अधिक वह विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे। खासकर, महिलाओं में उनकी दिलचस्पी के किस्से मीडिया में खूब छाए रहे। ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पॉल बैरी (Paul Barry Book Spun Out) ने तो ऑस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर की रंगमिजाजी और बिंदास लाइफ पर पूरी किताब ही लिख डाली थी। यही नहीं, उनका दावा था कि वॉर्न ने 1000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए। बैरी ने 2006 में आई अपनी किताब 'स्पून आउट' में लिखा था, 'शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से संबंध बनाए। हालांकि, वह सिर्फ 5 बार ही पकड़े गए।' उन्होंने शेन वॉर्न के एक करीबी (नाम का उल्लेख नहीं है) के हवाले से दावा किया था कि वॉर्न के मित्र ने उनसे बताया कि महान स्पिनर 1000 महिलाओं के साथ सो चुका है, लेकिन 5 मौके पर ही पकड़ा गया। बता दें कि शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में वॉर्न का निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के सबसे फाइन लेखकों में शामिल बैरी ने अपनी किताब में यह भी दावा किया कि एक बार वॉर्न को 3 महिलाओं को सेक्स ऑफर करने के आरोप में निकाल दिया गया था। बैरी के इन दावों के बारे में जब शेन वॉर्न के भाई और मैनेजर जेसन ने कहा था, 'नहीं सोचा था किताब में कुछ नया होगा।' उनका मतलब था कि ऐसा नया, जो खुद उन्हें भी पता नहीं होगा। इसे हालांकि वॉर्न ने कभी सच नहीं माना। इस बारे में शेन वॉर्न ने 'टेलीग्राफ' से कहा था, 'यह चौंका देने वाला रिकॉर्ड व्यापक नहीं है। पॉल की किताब को लेकर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इसमें बहुत सारी गलतियां हैं, जिसमें 1000 महिलाओं वाली बात भी शामिल है।' उल्लेखनीय है कि लैविश लाइफ के शौकीन शेन वॉर्न का ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हर्ले और प्लेबॉय मॉडल एमिली स्कॉट सहित तमाम महिलाओं के साथ अफेयर्स रहे। अक्सर उनकी पोर्न स्टार्स से कनेक्शन की भी खबरें आती रहती थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/1mT76CM

No comments:

Post a Comment