Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
आईपीएल नीलामी के दौरान क्या थी भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति, रोहित शर्मा ने शेयर की फोटो
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 से पहले बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी () हो रही है। शनिवार को पहले दिन की नीलामी में 74 खिलाड़ बिके। जिसमें भारत के साथ ही कई बड़े विदेशी नाम भी शामिल थे। इस समय भारतीय टीम क्रिकेट वेस्टइंडीज के खिलाड़ी खेल रही है। शुक्रवार को भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया। अब 16 फरवरी से दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होनी वाली है। उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने एक साथ बैठकर आईपीएल के पहले दिन की नीलामी देखी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ऑक्शन देखते हुए खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। फोटो में युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (), श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव थे। रोहित शर्मा ने लिखा- थोड़े टेंशन भरे, तो कुछ खुशी वाले चेहरे। इस फोटो में शामिल पंत और सूर्यकुमार की ही बोली नीलामी में नहीं लगी। पिछले साल तक दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा। अय्यर की कप्तान नहीं बनाए जाने के बाद दिल्ली का साथ छोड़ने का फैसला किया था। कोलकाता की टीम के पास अभी कप्तान नहीं है। टीम अय्यर को अपना नया कप्तान बना सकती है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उन्हें 10.75 करोड़ रुपए मिले। शार्दुल पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की हिस्सा थे। ईशान किशन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। ईशान पिछले साल भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। ईशान को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 करोड़ तक बोली लगाई थी। वहीं, युजवेंद्र चहल अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। उन्हें पहले सीजन की विजेता टीम ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/lDgbau0
No comments