Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
कंडक्टर मां के बेटे ने भारत को बनाया U19 चैंपियन
नई दिल्ली रविवार को एशिया कप अंडर-19 फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को पांच रन से हराकर खिताब जीता। भारत की जीत में 18 साल के अथर्व विनोद अंकोलेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा। बाएं हाथ के इस स्पिनर से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर 28 रन देकर पांच विकेट लिए। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की बल्लेबाजी असफल रही और 32.4 ओवर में सिर्फ 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह स्कोर कोई बड़ा नहीं था लेकिन अथर्व ने अपनी फिरकी के जाल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को ऐसा फांसा कि पूरी टीम सिर्फ 101 रनों पर आउट हो गई। अथर्व को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंजबाज आकाश सिंह ने भी तीन विकेट झटके। मुंबई के मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं अथर्व अथर्व एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनकी मां वैदेही बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) में कंडक्टर हैं। वहीं अथर्व बी.कॉम सेकंड ईयर के छात्र हैं। मां की रही है अहम भूमिका अथर्व को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां की अहम भूमिका रही है। नौ साल पहले अथर्व के पिता, विनोद, का देहांत हो गया था। वह बेस्ट में कर्मचारी थे। इसके बाद उनकी मां को वहां नौकरी मिल गई। मां ने नौकरी के साथ-साथ अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अथर्व 26 सितंबर 2000 को अपना 19वां जन्मदिन मनाएंगे। सचिन से मिला था गिफ्ट अथर्व के क्रिकेट करियर में 2010 में बड़ा टर्निंग पॉइंट आया। मुंबई में एक प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने को गेंदबाजी की थी। सचिन उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे और उन्होंने उन्हें ऑटोग्राफ करके ग्लव्स गिफ्ट किए थे। अथर्व जब ठोटे थे तब उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट का बल्ला तोहफे में दिया था। वह उन्हें क्रिकेटर्स की कहानियां सुनाया करते। यहीं से युवा के मन में क्रिकेट के प्रति लगाव पैदा हुआ। मुंबई में एज-ग्रुप मैच खेलने के बाद वह इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा बने। एशिया कप अंडर-19 में दिखाया फिरकी का कमाल अथर्व ने एशिया कप अंडर-19 में कुल 12 विकेट झटके। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनकी मां हालांकि उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं लेकिन वह जानती हैं कि उनके बेटे को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LQTjym
No comments