मैं हो सकता हूं टीम इंडिया में नंबर 4: सुरेश रैना

चेन्नै भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे का मानना है कि वह अभी भी वनडे और टी20 टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। रैना ने आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए मैच खेला था और वह अब T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2020 और 2021 में लगातार दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं। 'द हिन्दू' ने रैना के हवाले से बताया, 'मैं भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं।' भारतीय टीम में नंबर 4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय तक अंबाती रायुडू को नंबर 4 पर खिलाने के बाद चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना। शंकर के चोटिल होने के बाद युवा को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रैना ने कहा, 'वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। वह सिंगल की तलाश करते हैं। गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं। क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सकें। ऐसा लग रहा है कि अभी वह निदेर्शों के तहत खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है।' रैना ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह अभी भी फिट है। एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2lB7deS

No comments

Powered by Blogger.