ओसाका ने इस साल दूसरी बार कोच बदला

तोक्यो जापानी टेनिस सुपरस्टार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपने कोच जमेर्न जेनकिन्स के साथ काम नहीं करेंगी। इस तरह उन्होंने इस साल दूसरा कोच बदला। वह इस समय फॉर्म में नहीं हैं और विश्व रैंकिंग में भी नीचे खिसक गई हैं। पैन पैसिफिक ओपन टूर्नमेंट की पूर्व संध्या पर 21 साल की खिलाड़ी ने घोषणा की कि वह अब कोच के साथ काम नहीं करेंगी। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत के बाद जेनकिन्स उनकी टीम से जुड़े थे। ओसाका ने ट्वीट किया, ‘आप सभी को यह बताने के लिए लिख रही हूं कि मैं और जे अब एक साथ काम नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘उनके (कोच) साथ जो समय बिताया, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैंने उनसे कोर्ट के अंदर और बाहर काफी कुछ सीखा लेकिन अब मुझे कोच बदलने का सही समय लग रहा है। सब चीजों के लिए शुक्रिया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Nd0OTc

No comments

Powered by Blogger.