चुनाव लड़ सकती हैं बबीता फोगाट, छोड़ी नौकरी

नई दिल्ली की 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट महिला रेसलर ने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें हैं कि 29 साल की बबीता आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ सकती हैं। बबीता ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो गई हैं और और किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ना जरूरी है। बबीता ने एएनआई से कहा, 'मैंने पार्टी जॉइन की है और आप ऐसा तब ही कर सकते हैं कि जब आप हरियाणा पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दें क्योंकि ऐसे में हितों के टकराव का मामला बन सकता है।' अटकलें हैं कि वह चरखी दादरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पढ़ें, उन्होंने कहा, 'मैंने अपना इस्तीफा गत अगस्त महीने में ही दे दिया था।' इससे पहले हरियाणा पुलिस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उन्होंने 13 अगस्त को हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि उन्होंने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ 12 अगस्त को बीजेपी जॉइन कर ली थी। उस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू भी शामिल थे। 29 साल की बबीता ने 2014 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LJ8b1y

No comments

Powered by Blogger.