Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
नहीं पकड़ सके भारत के लिए फ्लाइट, भड़के डु प्लेसिस
नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए भारत आ रहे थे लेकिन ब्रिटिश एयरवेज की जिस फ्लाइट से उनको दुबई जाना था, उसने 4 घंटे की देरी से उड़ान भरी। यही नहीं उनका क्रिकेट किट भी इस फ्लाइट में ही रह गया। इस वाकये से फाफ बेहद खफा हुए और उन्होंने इसका इजहार सोशल मीडिया पर किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही है। फाफ को दुबई पहुंचकर वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। दुबई की फ्लाइट में बैठने के बाद फाफ ने ब्रिटिश एयरवेज को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया कि आखिरकार चार घंटे की देरी के बाद दुबई के लिए एक विमान में हूं। अब भारत के लिए अपनी अगली फ्लाइट नहीं पकड़ पाऊंगा, क्योंकि उस फ्लाइट को उड़ान भरने में सिर्फ 10 घंटे ही बचे हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने क्रिकेट किट फ्लाइट में रह जाने की जानकारी दी और लिखा कि मेरा क्रिकेट बैग नहीं आया है! मैं इस बारे में सिर्फ मुस्कुरा सकता हूं। वाह ब्रिटिश एयरवेज, आज का अनुभव मेरी सबसे खराब उड़ान के अनुभव में से एक था जिसमें सब कुछ गलत हो रहा था। अब बस उम्मीद है कि मैं बल्ले वापस हासिल कर पाऊं। उल्लेखनीय है कि फाफ को भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। सीरीज भारत में ही होनी है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जा रही है, जिसमें वह साउथ अफ्रीकी टीम के हिस्सा नहीं हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30gpWPW
No comments