Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
डेंगू के संदेह में 6 फुटबॉलर राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैच से बाहर
जबलपुर महाराष्ट्र सब-जूनियर फुटबॉल टीम के छह खिलाड़ियों को होने के संदेह में शनिवार को यहां दमन और दीव के खिलाफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मैच से बाहर होना पड़ा। एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि बीमार खिलाड़ियों में से दो डेंगू से पीड़ित हैं जबकि एक मलेरिया से। हालांकि टीम के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें, अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय अस्पताल में किए गए परीक्षणों में चार फुटबॉलरों में प्लेटलेट्स की कमी पाई गई, जबकि दो अन्य को निगरानी में रखा गया है। दमन और दीव के खिलाफ यह मुकाबला रविवार को खेला जाना है। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ कर रहा है। पढ़ें, महाराष्ट्र की टीम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि सभी आठ खिलाड़ियों को परीक्षण के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘आठ खिलाड़ियों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से छह लड़के होटल वापस आ गए। छह में से चार खिलाड़ी के खून में प्लेटलेट काउंट कम है और वे कल का मैच नहीं खेल सकेंगे। हमें अभी भी डेंगू की रिपोर्ट का इंतजार है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZJua2g
No comments