'जहां गिरा था सिक्स, वह सीट हो धोनी के नाम फिक्स'

मुंबई विश्व कप 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) द्वारा लगाया गया वह आखिरी सिक्स तो आपको याद होगा। अब जिस सीट पर गेंद गिरी थी वानखेड़े स्टेडियम में वह सीट पूरी तरह से धोनी (Dhoni) के नाम हो सकती है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) को मिले प्रस्ताव के अनुसार उस सीट को धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव है। शनिवार को धोनी (MSD Retire) ने अपने लगभग 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया है। धोनी ने इस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुआन कुलासेकरा (Dhoni Six in Final of World Cup 2011) के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के सदस्य अजिंक्य नाइक ने उस सीट का नाम धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि इस सीट को सजाया जाएगा। सीट को ऐसे सजाया जाएगा कि यह भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान और वानखेड़े स्टेडियम से उनके जुड़ाव के प्रति 'सम्मान और शुक्रिया' का भाव प्रदर्शित करे। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 'भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के बड़े योगदान को देखते हुए एमसीए उस स्टैंड में जहां उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप वह मशहूर सिक्स जड़ा था, एक स्थायी सीट उनके नाम रख सकता है। हम देख सकते हैं कि गेंद कहां गिरी थी- और किस सीट की ओर वह जा रही थी।' इस अनुरोध में कह गया है, ' हम इस सीट को इस तरह पेंट कर सकते हैं ताकि धोनी का भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम के साथ संबंध दिखा सकें।' यह भी सुझाव दिया गया है कि जल्द ही बनने वाले एमसीए के क्रिकेट म्यूजियम में वर्ल्ड कप बॉल को रखा जाएगा। इस खत में लिखा गया है, 'यह भी अच्छा होगा अगर हम यह पता लगा सकें कि वह वर्ल्ड कप बॉल कहां है। यह बनने वाले क्रिकेट म्यूजियम में आकर्षण का केंद्र हो सकती है। यह भी महान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देने का एक छोटा सा सुझाव है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h6DmSR

No comments

Powered by Blogger.