साक्षी का आइडिया था धोनी के गाने को हेलिकॉप्टर 7 नाम देना: ब्रावो

नई दिल्लीवेस्टइंडीज और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो () ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS ) को समर्पित उनके गाने का नाम 'हेलिकॉप्टर 7' क्यों था। ब्रावो ने कहा कि यह धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi) का आइडिया था, जिन्होंने इस गाने को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बनने वाले ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के 39वें जन्मदिन पर एक गाना बनाया था। ब्रावो ने एक समाचार चैनल को कहा, 'इस गाने को लेकर उन्हें धोनी और साक्षी से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। गाने में डाली गईं कुछ चीजों में साक्षी ने अहम भूमिका निभाई। उदाहरण के लिए गाने को हेलिकॉप्टर नाम देने के पीछे साक्षी का ही आइडिया था। मैं गीत को नंबर 7 नाम देना चाहता था। मैंने उनके कुछ फैंस से भी पूछा कि आखिर उन्हें क्या चाहिए और जो एक चीज निकलकर आई वह हेलिकॉप्टर थी। जिस तरह सब पूरा हुआ वह वाकई बहुत अच्छा है।' ब्रावो को संगीत काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि वह इस गाने को धोनी के रिटायरमेंट से पहले रिलीज करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं काफी गंभीरता से संगीत से जुड़ा हूं। मैंने अपनी म्यूजिकल टीम से कहा कि मैं धोनी के लिए एक गाना करना चाहता हूं और मैं यह गीत उनके रिटायर होने से पहले तैयार करना चाहता हूं। मैं इसे फेयरवेल या गम का गीत नहीं बनाना चाहता था। मैं चाहता था कि इस गीत में उनके करियर की उपलब्धियों के बारे में बात की गई हो वह भी तब जब वह खेल रहे हों। कई लोग खिलाड़ियों को उनके रिटायर होने के बाद याद करते हैं। सच कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वह रिटायर होने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि वह अब भी पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे।' ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल के सात सीजन खेले हैं। उन्होंने कहा कि धोनी ने बतौर क्रिकेटर उनके खेल में सुधार करने में काफी अहम भूमिका निभाई है। धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इस पर ब्रावो ने कहा, 'मुझे भी बाकी लोगों की तरह सोशल मीडिया से ही धोनी के रिटायर होने की खबर लगी। मेरी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है लेकिन यह बात शायद उन्होंने अपने करीबी लोगों, शायद अपनी पत्नी, परिवार आदि को ही बताई हो। मैं भी यह खबर सुनकर हैरान रह गया था।' ब्रावो और धोनी दोनों चेन्नै सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hBmp3h

No comments

Powered by Blogger.