अपना इंडियन लुक देख खूब खिलखिलाए डेविड वॉर्नर

नई दिल्ली एक भारतीय क्रिकेट फैन की क्रिएटिविटी देखकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज () खूब खिलखिला कर हंस रहे हैं। दरअसल इस फैन ने वॉर्नर के चेहरे को किसी और की तस्वीर पर लगा दिया है। फोटो एडिटिंग के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे वॉर्नर कहीं से मुर्गा जीतकर लाए हैं। उनके एक हाथ में बल्ला है तो दूसरे में मुर्गा। गणेश गाना नाम के शख्स ने डेविड वॉर्नर की यह तस्वीर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की है। हाथ में बल्ला थामे वॉर्नर ने ब्लू जींस और मरून रंग की शर्ट पहनी हुई है। ऐसा लग रहा है, जैसे वह हाथ में मुर्गा पकड़े चल रहे हैं। इस शख्स ने इस तस्वीर पर कैप्शन में वॉर्नर को टैग करते हुए लिखा, 'डेविड भाई विल बी बैक' (डेविड भाई लौटेंगे।) वॉर्नर ने इस तस्वीर को देखा तो उनकी हंसी नहीं रुकी। उन्होंने इसे रीट्वीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने लाफ्टर वाले 4 इमोजी भी यूज किए हैं। इसके अलावा वॉर्नर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 5 सेकंड के इस वीडियो में एक बच्चा एक पैर पर खड़ा होकर जंपिंग के कुछ अभ्यास कर रहा है। उसने सनराइजर्स हैदराबाद वाली जर्सी पहनी हुई है, जिस पर वॉर्नर लिखा हुआ है। वॉर्नर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कितना अच्छा लग रहा है। इस अच्छे काम को जारी रखना प्यारे दोस्त।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fFVNw6

No comments

Powered by Blogger.