शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए रिकी पॉन्टिंग, बोले- इंग्लैंड के कोच बनते तो शानदार काम करते

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यदि वह इंग्लैंड के कोच होते तो खेल के अपने अपार ज्ञान के कारण अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाते। एशेज में ऑस्ट्रेलिया की 4-0 से जीत के बाद इंग्लैंड ने मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) को बर्खास्त कर दिया था। वॉर्न ने थाईलैंड में आकस्मिक निधन से कुछ सप्ताह पहले इंग्लैंड का कोच बनने की अपनी इच्छा के बारे में अपने दोस्तों को बताया था। पोंटिंग ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में साथी प्रसारक ईशा गुहा (Isha Guha) से कहा, ‘उनका (वॉर्न का) खेल के प्रति जुनून और ज्ञान अद्भुत था। उनमें एक बेहतरीन कोच बनने के सभी गुण थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम से अगर वॉर्न जैसा व्यक्ति जुड़ता तो मुझे लगता है कि उसने बहुत अच्छा काम किया होता।’ उन्होंने कहा, ‘यह खेल जगत का बहुत बड़ा नुकसान है। चाहे उसने कुछ कोचिंग की होती या यहां तक कि जिस तरह से वह बात करता था, वह हमें अपनी कमेंट्री के जरिए जो चीजें बताता था, मुझे लगता है कि हम सभी को उसकी कमी खलेगी।’ गुहा ने इससे पहले स्वयं कहा था कि वॉर्न ने उनके साथ बातचीत में इंग्लैंड का कोच बनने की इच्छा जताई थी। शेन वॉर्न का चार मार्च को थाईलैंड के रिजॉर्ट में निधन हो गया था। खबरों के मुताबिक 52 वर्षीय शेन की मौत की वजह हार्ट-अटैक थी। वॉर्न अपने दोस्तों के साथ वहां छुट्टियां मना रहे थे। वॉर्न की मौत के बाद सारा क्रिकेट जगत स्तब्ध है। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/tOF7mZl

No comments

Powered by Blogger.