जोहानिसबर्ग पुरानी कहावत में काफी ज्यादा विश्वास करते हैं कि ‘फॉर्म अस्थायी है लेकिन ‘क्लास’ स्थायी है’ है और उन्होंने कहा कि यह उनके और के लिए पूरी तरह से सटीक बैठती है क्योंकि दोनों के अर्धशतकों ने भारत को दूसरे टेस्ट में जीत की दौड़ में बनाए रखा। पुजारा और रहाणे के अर्धशतकों और दोनों के बीच 111 रन की साझेदारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य दिया। यह पूछने पर कि क्या उन्हें और रहाणे को दबाव महसूस हो रहा था क्योंकि महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा था कि दूसरी पारी उनके लिए अंतिम मौका हो सकती है, पुजारा ने इस पर दिन का खेल समाप्त होने पर सकारात्मक जवाब दिया, ‘हमें खुद पर पूरा भरोसा है और टीम प्रबंधन का भी हमें पूरा सहयोग है। हम हमेशा सन्नी भाई से सीखते रहते हैं और जब भी मैंने उनसे बात की है, वह हमेशा समर्थन करते रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा भी समय होता है जब आप खराब फॉर्म से गुजर रहे होते हो, इसमें सवाल उठेंगे लेकिन हम आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं। मैं और अजिंक्य, हम जानते हैं कि हम अपने खेल के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक कहावत है ‘फॉर्म अस्थायी है लेकिन ‘क्लास’ स्थायी है’ और यह यहां सटीक बैठती है।’ उल्लेखनीय है कि कप्तान डीन एल्गर ठोस नाबाद पारी और दो उपयोगी साझेदारियों से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट के तीसरे दिन बुधवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाकर 240 रन का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीदें जीवंत रखी। एल्गर अभी 121 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एडेन मार्कराम (31) के साथ पहले विकेट के लिए 47 और कीगन पीटरसन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारियां करके भारत को हावी होने से रोका। स्टंप उखड़ने के समय एल्गर के साथ रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sZ1pvT
No comments:
Post a Comment