जोहानिसबर्ग मध्यक्रम के बल्लेबाज ने बुधवार कहा कि पीठ में जकड़न के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाने वाले कप्तान पहले से बेहतर हैं और वह जल्द ही पूर्ण फिटनेस हासिल कर लेंगे। पुजारा ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘आधिकारिक तौर पर मैं इससे अधिक खुलासा नहीं कर सकता लेकिन वह (कोहली) निश्चित तौर पर अब बेहतर स्थिति में हैं और मुझे लगता है कि वह जल्द ही फिट हो जाएंगे।’ कोहली पीठ दर्द के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे और उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। राहुल ने टॉस के समय कहा था कोहली के 11 जनवरी से केपटाउन में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच तक फिट होने की संभावना है। पुजारा ने कहा कि कोहली की फिटनेस की सही स्थिति टीम फिजियो बता सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कप्तान डीन एल्गर ठोस नाबाद पारी और दो उपयोगी साझेदारियों से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट के तीसरे दिन बुधवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाकर 240 रन का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीदें जीवंत रखी। एल्गर अभी 121 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एडेन मार्कराम (31) के साथ पहले विकेट के लिए 47 और कीगन पीटरसन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारियां करके भारत को हावी होने से रोका। स्टंप उखड़ने के समय एल्गर के साथ रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3F4OR8Q
No comments:
Post a Comment