नई दिल्लीभारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अहमदाबाद आईपीएल टीम के मुख्य कोच होंगे जबकि इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी इसके क्रिकेट निदेशक होंगे । विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन इस टीम के मेंटोर होंगे। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, ‘आशीष अहमदाबाद टीम के मुख्य कोच होंगे । सोलंकी क्रिकेट निदेशक और बल्लेबाजी कोच होंगे जबकि कर्स्टन इसके मेंटोर होंगे।’ सूत्र ने कहा, ‘अहमदाबाद टीम अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं कर सकती क्योंकि ‘लेटर आफ इंटेट’ मिलने के बाद ही यह किया जा सकता है। अहमदाबाद टीम के आला अधिकारी इन तीनों का इंटरव्यू कर चुके हैं और इस सत्र के लिए उनका चयन हो चुका है।’ नेहरा पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बोलिंग कोच रह चुके हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mQjUi4
No comments:
Post a Comment