Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
World T20: रिजवान ने कोहली को छोड़ा पीछे, अब गेल का वर्ल्ड रेकॉर्ड दांव पर
अबू धाबीबेजोड़ फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 सुपर-12 के ग्रुप-2 के एक मुकाबले में नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और नाबाद 79 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक टी-20 (इंटरनेशनल सहित) रन बनाने के मामले में रिजवान अब कोहली से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली ने 2019 में 1614 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान के नाम फिलहाल नाबाद 79 रनों की पारी के बाद अब 1661 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूनिवर्ष बॉस क्रिस गेल का नाम है। कैरेबियाई विस्फोटक ओपनर ने 2015 में 1665 रन ठोके थे। इस तरह रिजवान के पास क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका है। एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 1665 रन: क्रिस गेल (2015)
- 1661 रन: मोहम्मद रिजवान (2021) *
- 1614 रन: विराट कोहली (2016)
- 1607 रन: बाबर आजम (2019)
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3CJGsXS
No comments