Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
NZ vs AFG: जान लड़ा दो राशिद खान, साथ खड़ा है हिंदुस्तान
नई दिल्ली राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी की फिरकी पर टिकी हैं विराट कोहली ऐंड कंपनी की उम्मीदें। क्या अफगानिस्तान हरा पाएगा न्यूजीलैंड को। अफगान टीम के लिए भारत में भी करोड़ों लोग करेंगे दुआएं। न्यूजीलैंड की जीत और भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद। भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2021 खेलने पहुंची थी तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसकी किस्मत अफगानिस्तान पर निर्भर कर रही होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अफगानिस्तान के मैच के नतीजे को देखना होगा। न तो भारतीय टीम और न ही उसके फैंस ऐसा सोच रहे होंगे। लेकिन अब ऐसा हो चुका है। बीते रविवार जैसे ही न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, तो कोहली ऐंड कंपनी की पूरी निगाहें अब राशिद खान ऐंड कंपनी पर टिकी हैं। अब ये स्पिनर्स आज न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या दम दिखाएंगे इसी पर निर्भर करेगा कि भारतीय टीम का इस टी20 वर्ल्ड कप में सफर कैसा रहेगा। अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को अबू धाबी में हरा देता है तो भारत जिसकी रनरेट अच्छी है को अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हराना होगा। इसके बाद भारत अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड, दोनों को पीछे छोड़ इस ग्रुप से पाकिस्तान के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में चला जाएगा। लेकिन अब उठता है बड़ा सवाल। आखिर अफगानिस्तान के स्पिनर्स का न्यूजीलैंड के खिलाफ चांस कितना है? न्यूजीलैंड की टीम चार में से तीन मैच जीत चुकी है। लेकिन नामीबिया के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में एक वक्त ऐसा भी आया था जब टीम थोड़ा असहज और बिखरी हुई दिख रही थी। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और अगर आप इस कई बार कही जा चुकी बात को न भी दोहराएं तो भी यह तो मानना पड़ेगा कि इस खेल में अफगानिस्तान के न्यूजीलैंड को हराने (अगर होता है तो) से बड़े उलटफेर हम देख चुके हैं। तो कैसे अफगान दे सकते हैं न्यूजीलैंड को मात अफगानिस्तान का फिरकी हमला कीवी टीम के प्रदर्शन में कितनी भी निरंतरता हो लेकिन हमने देखा है क्वॉलिटी स्पिनर्स के सामने वे अकसर सहज नजर नहीं आते। केन विलियमसन के अलावा राशिद खान और मुजीब उर रहमान के अलावा बाकी बल्लेबाज राशिद खान और मुजीब उर रहमान की क्वॉलिटी स्पिन के सामने संघर्ष कर सकते हैं। मुजीब चोट के कारण अपने पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा मोहम्मद नबी भी हैं। इन तीनों को यूएई मे खेलने का अनुभव भी है और अच्छी तरह जानते हैं कि परिस्थितियों का इस्तेमाल कैसे करना है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को कैसे करना है बोल्ट ऐंड कंपनी का सामना अफगानिस्तान के स्पिनर्स तो पेपर्स तो बहुत अच्छे हैं लेकिन ट्रेंट बोल्ट की अगुआई वाला न्यूजीलैंड बोलिंग अटैक काफी बेहतर है। बोल्ट और साउदी नई गेंद को स्विंग करवा सकते हैं और इसका सामना करने में अफगान टीम को खासी परेशानी हो सकती है।
- टी20 वर्ल्ड कप में केन विलियमसन की जीत का प्रतिशत 77.77 है। यह किसी भी कीवी कप्तान से ज्यादा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैच जीते हैं।
- 60.84 प्रतिशत रन बनाए हैं अफगानिस्तान ने बाउंड्रीज से। यह इस वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा है। उन्होंने 54 चौके और 29 छक्के लगाए हैं।
- 5.62 है टिम साउदी का इस वर्ल्ड कप में इकॉनमी रेट। यह किसी भी कीवी गेंदबाज का इस वर्ल्ड कप में बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने 18 रन प्रति विकेट के औसत से 5 विकेट लिए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bLH4k3
No comments