Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत के बाद विराट कोहली का अनुष्का और वामिका के लिए प्यारा सा मेसेज, बताया जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट
दुबई भारतीय टीम ने शुक्रवार दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड को सिर्फ 39 गेंद पर हरा दिया। भारत के सामने 86 रन का लक्ष्य था। अपनी रनरेट अफगानिस्तान से बेहतर करने के लिए उसे 43 गेंद पर इसे हासिल करना था। और इसके बल्लेबाजों ने ऐसा कर दिखाया। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपने कप्तान विराट कोहली को उनके 33वें जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया। भारतीय टीम के कप्तान कोहली इस जीत से बहुत खुश नजर आ रहे थे। कोहली ने कहा कि वह जीत से बहुत खुश हैं। कोहली का आज 33वां जन्मदिन भी था। जब उनसे पूछा गया कि कि वैसे कैसे सेलिब्रेट करेंगे तो पहले तो उन्होंने कहा कि अब इसका वक्त निकल गया। हालांकि इसके बाद कोहली ने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। भारतीय कप्तान ने कहा कि परिवार का साथ होना बहुत बड़ी बात है और यही सबसे बड़ा तोहफा है। कोहली ने कहा, 'अनुष्का और वामिका यहां हैं तो यही सबसे बड़ा गिफ्ट है। खास तौर पर ऐसे मुश्किल वक्त में परिवार का साथ होना काफी बड़ी बात है। फिर मैदान पर फैंस ने बर्थडे सॉन्ग गाया यह बड़ी बात है।' विराट पहले भी बायो-बबल की थकान की बात कर चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिन में अनुष्का शर्मा ने विराट को इंस्टाग्राम पर मेसेज कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'इस फोटो के लिए और जिस तरह आप अपनी जिंदगी जीते हैं, को किसी तरह के फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप ईमानदार हैं और स्टील की तरह मजबूत हैं। आपका साहस दुविधाओं को भुला देता है। मैं किसी अन्य ऐसे शख्स को नहीं जानती जो अंधेरे से आपकी तरह बाहर निकला हो।' उन्होंने आगे लिखा, 'आप लगातार बेहतर होते रहते हैं क्योंकि आप किसी चीज को स्थायी नहीं मानते और आप निडर हैं। मैं जानती हूं कि हम उन लोगों में से नहीं हैं जो इस तरह सोशल मीडिया पर बात करते हैं लेकिन कई बार मैं चिल्लाकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने शानदार इनसान हैं। वे लोग खुशकिस्मत हैं जो आपको सही मायनों में जानते हैं। हर चीज को रोशन और सुंदर बनाने के लिए शुक्रिया। ओह, और हैपी बर्थडे क्यूटनेस!'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3BSDIGi
No comments