Sunday, August 1, 2021

8 गोल्ड सहित 11 मेडल... हिटलर तक था भारतीय हॉकी का फैन, कुछ ऐसी है स्वर्णिम कहानी

तोक्योभारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने रविवार को ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 के अंतर से हराते हुए टॉप-2 में जगह बनाई। इसके साथ ही इस टीम से 130 करोड़ भारतीयों को मेडल की उम्मीद बढ़ गई है। लगातार तीसरे ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली इस टीम ने उन सुनहरे पलों की याद ताजा कर दी है, जब दुनियाभर में भारतीय हॉकी टीम का डंका बजता था। हिटलर तक था फैन एक वक्त था जब जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर तक भारतीय हॉकी (खासकर महान ध्यान चंद का) का फैन था। दुनिया भारतीय हॉकी का लोहा मानती थी। हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार गोल्ड मेडल जीते। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग भी कहा जाता है। हालांकि, बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हॉकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हॉकी ने उसकी जगह ले ली। 1928 में जीता पहला गोल्डभारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक इतिहास में पहला गोल्ड मेडल एम्सटर्डम ओलिंपिक-1928 में जीता था। यहां हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Dhyan Chand) पूरी तरह छा गए थे। भारत के इस महान खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 गोल दागे, जबकि पूरी टीम ने 5 मैचों में कुल 29 गोल किए थे। नीदरलैंड के खिलाफ ध्यानचंद ने हैटट्रिक दागते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलवाया था। 1980 में आखिरी मेडलभारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलिंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था। तब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने पीला तमगा जीता था। उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी। कब-कब जीते मेडलभारतीय हॉकी टीम ने रेकॉर्ड 11 मेडल ओलिंपिक में जीते हैं। इसमें 8 गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ऐसा करने वाली दुनिया की इकलौती हॉकी टीम है।
  • गोल्ड मेडल: 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980
  • सिल्वर मेडल: 1960
  • ब्रॉन्ज मेडल: 1968, 1972
शानदार फॉर्म में टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से मिली हार के अलावा भारतीय टीम ने अभी तक शानदार हॉकी खेली है। सेमीफाइनल में भारत का सामना विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होगा, जिसने तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें भिड़ेंगी। जर्मनी ने जहां दिन के पहले मुकाबले में ओलिंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराया वहीं ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WEpZnD

No comments:

Post a Comment