Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
जीता हुआ मैच हारा कोलकाता, सहवाग ने शेयर किया WWE से Undertaker का यह मजेदार क्लिप
चेन्नई वीरेंदर सहवाग मैदान पर अपने बल्ले से देखने वालों का जितना मनोरंजन करते थे संन्यास लेने के बाद वही काम वह सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स के जरिए कर रहे हैं। सहवाग अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार अपने मजेदार ट्वीट्स के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने कोलकाता पर मुंबई की जीत के बाद एक ऐसा ही पोस्ट किया। चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई ने 10 रन से मैच अपने नाम किया। मैच के लंबे समय तक कोलकाता हावी नजर आ रही थी लेकिन आखिरी में मुंबई के गेंदबाजों के कसे हुए प्रदर्शन ने कमाल कर दिया। मुंबई के बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन ही बनाए थे। हालांकि उसने उम्मीद हीं छोड़ी और दमदार वापसी की। मुंबई के गेंदबाजों ने दिखाया कि टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी से कैसे हारी बाजी को पलटा जा सकता है। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस लेग स्पिनर ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 27 रन दिए। कोलकाता के लिए जब तक नीतीश राणा (47 गेंद पर 57 रन) क्रीज पर थे, मैच उसकी पकड़ में नजर आ रह था। लेकिन उनके आउट होने के बाद उसके बल्लेबाज लड़खड़ा गए। जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद 19वें ओवर में सिर्फ चार रन देकर कोलकाता को मुश्किल में डाल दिया। कोलकाता की टीम मुंबई के स्कोर से 10 रन पीछे गए। कोलकाता ने 142 रन बनाए। जैसे ही कोलकाता हारी सोशल मीडिया पर रिऐक्शंस की बाढ़ आ गई। इस बीच केकेआर के फैंस जहां इस हार से दुखी थे वहीं मुंबई इंडियंस के चाहने वालों के लिए यह खुशी का लम्हा है। इस बीच वीरेंदर सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम शेयर किया। उन्होंने WWE सुपर स्टार Undertaker से प्रभावित होकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने अंडरटेकर का एक क्लिप साझा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'मुंबई इंडियंस आखिरी पांच ओवरों में हार से बाहर आई-'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3g8eMDr
No comments