Monday, April 12, 2021

आखिरी ओवर में संजू सैमसन ने स्‍ट्राइक नहीं दी, 16.25 करोड़ में बिके क्रिस मॉरिस बनाने लगे मुंह

मुंबई क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्‍हें राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इतनी रकम खर्च करने के बावजूद, पंजाब किंग्‍स (PBKS) के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में मॉरिस का जलवा नहीं दिखा। ऊपर से जब क्रीज पर सेट संजू सैमसन ने स्‍ट्राइक नहीं दी तो मॉरिस ने मुंह बनाते हुए नाखुशी जाहिर की। मामला राजस्‍थान की पारी के आखिरी ओवर का है। आखिरी दो गेंदों पर RR को 5 रनों की दरकार थी। स्‍ट्राइक पर शतक लगा चुके RR के कप्‍तान संजू सैमसन थे और दूसरे छोर पर क्रिस मॉरिस। पांचवीं गेंद पर सिंगल का मौका था मगर सैमसन ने सिंगल नहीं लिया। मॉरिस आधी क्रीज तक दौड़ आए थे लेकिन उन्‍हें निराश वापस लौटना पड़ा। अब मॉरिस के रिएक्‍शन पर बन रहे मीम्‍ससोशल मीडिया पर क्रिस मॉरिस के मुंह बनाने की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि संजय मांजरेकर और जिमी नीशम जैसे क्रिकेटर्स ने लिखा कि संजू सैमसन अपनी जगह सही थे। ऐसे वक्‍त में मॉरिस को स्‍ट्राइक देना सही नहीं होता। आखिरी पलों में क्‍या-क्‍या हुआ?आखिरी 12 गेंदों पर राजस्थान को 22 रन चाहिए थे। राइली मेडेरिथ ने राहुल तेवतिया को 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। उनकी जगह क्रिस मॉरिस आए। मेडेरिथ ने अगली दो गेंदों पर एक रन ही दिया। अब RR को 9 गेंदों पर 20 रन चाहिए थे। सैमसन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर सिंगल लिया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पारी का आखिरी ओवर फेंका जाना था। राजस्थान को 13 रनों की दरकार थी। अर्शदीप सिंह के सामने सैमसन स्‍ट्राइक पर थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सैमसन केवल एक सिंगल ले पाए। अब 4 गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी। मॉरिस अगली गेंद पर सिर्फ एक रन ले सके। तीन गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। सैमसन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और अब दो गेंदों पर पांच रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर एक भी रन नहीं बना। सैमसन ने वाइड लॉन्‍ग-ऑफ की तरह गेंद खेली थी। मॉरिस आधी पिच तक दौड़ चुके थे, मगर सैमसन ने सिंगल को मना कर दिया। आखिरी गेंद पर छक्‍के की जरूरत थी मगर सैमसन बोल्ड हो गए। राजस्थान यह मैच चार रनों से हार गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3daAJzS

No comments:

Post a Comment