चेन्नै भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नै के चेपक स्टेडियम में आज से खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। यह मैच जहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के करियर का 100वां टेस्ट है तो भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जीतना जरूरी है। कोरोना वायरस की वजह से लगभग 11 महीने बाद भारत किसी इंटरनैशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। दोनों टीमें हैं बेजोड़ फॉर्म में भारत ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में चमत्कारिक प्रदर्शन करके सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि इंग्लैंड की श्रीलंका से 2-0 से क्लीन स्वीप करके यहां पहुंची है। इसलिए इस सीरीज में मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। भारत का सामना हालांकि उस इंग्लैंड से है जो पिछले 15 वर्षों में भारत में टेस्ट सीरीज (2012) जीतने वाली एकमात्र टीम है। टीम इस प्रकार हैं... भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर। इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जैक क्राउली, डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फॉक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनिक बेस, जैक लीच, ऑली स्टोन।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oQNLp0
No comments:
Post a Comment