Thursday, February 4, 2021

चेन्नै टेस्ट: भारत के लिए डेब्यू करने वाला था खिलाड़ी, लेकिन इस वजह से हो गया बाहर

चेन्नैइंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच से कुछ ही देर पहले इसकी सूचना दी। इसके अलावा शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में जोड़ा गया है। यह दोनों स्टैंड बाई के रूप में टीम के साथ ही प्रैक्टिस करेंगे। माना जा रहा था कि अक्षर इंग्लैंड के खिलाफ आज टेस्ट डेब्यू करेंगे। इससे पहले कप्तान ने कहा था कि वह गेंदबाजी आलराउंडरों का समर्थन जारी रखेंगे जो घरेलू हालात में टीम की सफलता की कुंजी रहा है। कोहली ने साथ ही कहा कि अगर रविंद्र जडेजा की अनुपस्थिति पर ध्यान दिया जाए तो अक्षर उनकी जगह पर फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, ‘इसका कारण यह है कि हमें ऐसा खिलाड़ी चाहिए जिसका कौशल जडेजा की तरह हो, अक्षर खेल के तीनों विभागों में यही चीज लेकर आता है। जड्डू (जडेजा) उपलब्ध नहीं है इसलिए अक्षर को प्राथमिकता मिलेगी क्योंकि वह मैदान पर उसी तरह का कौशल लेकर आता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pR0PMm

No comments:

Post a Comment