Thursday, August 6, 2020

प्रैक्टिस के लिए MCA ने सीएम उद्धव को पत्र लिखा

मुंबईमुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) ने अपने खिलाड़ियों को बांद्रा कुर्ला इनडोर परिसर में अभ्यास की अनुमति देने के लिए महाराष्ट्र के सीएम को पत्र लिखा है। एमसीए की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने बताया, ‘हमारे अध्यक्ष विजय पाटिल ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उनसे अनुमति देने का आग्रह किया है।’ महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक राज्य में टीम खेलों की बहाली की अनुमति नहीं दी है । इसके अलावा क्रिकेटरों को भी अभ्यास बहाल करने की अनुमति नहीं मिली है। देखें, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने वाले श्रेयस अय्यर, पृथ्वी साव और सूर्य कुमार यादव समेत कई खिलाड़ियों ने एमसीए से अभ्यास की अनुमति मांगी है । मुंबई कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों में से है। इसके अलावा बारिश के कारण भी हालात काफी खराब हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31uZWhk

No comments:

Post a Comment