Friday, August 21, 2020

नील मैकेंजी बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच पद से हटे

ढाकासाउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी पारिवारिक कारणों से बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच पद से हट गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 44 वर्षीय मैकेंजी को जुलाई 2018 में सीमित ओवरों की टीम के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने गुरुवार को बीसीबी को अपने फैसले की जानकारी दी। मैकेंजी ने क्रिकइन्फो से कहा, ‘हां मैंने इस्तीफा दे दिया है। इसका एकमात्र कारण परिवार से दूर रहना था। कोविड-19 के कारण इस मुश्किल दौर और कार्यक्रम को देखते हुए अपने युवा परिवार से दूर रहना बहुत मुश्किल था।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे बांग्लादेश क्रिकेट का हिस्सा बनना बहुत पसंद रहा और हमेशा उसके लिए मेरे दिल में जगह रहेगी। मैं भाग्यशाली था कि मैंने बहुत अच्छे खिलाड़ियों के साथ काम किया।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aMs9V9

No comments:

Post a Comment