Sunday, August 2, 2020

सुनील छेत्री का जन्मदिन- ऐसा रहा है फुटबॉल सफर

नई दिल्लीआज भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान () का जन्मदिन है। भारतीय फुटबॉल के इस सितारे का जन्म आज ही एक सैनिक परिवार में सन 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। भारत के लिए सबसे ज्यादा फुटबॉल मैच (115) खेलने वाले छेत्री ने 72 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं। क्लब और इंटरनैशनल मैचों को मिलाकर छेत्री ने कुल 388 मैचों में 206 गोल किए हैं। ऐक्टिव अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर्स की बात करें तो छेत्री पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे पायदान पर हैं। उनके पिता केबी छेत्री की टीम में खेलते थे वहीं उनकी मां सुशीला छेत्री अपनी जुड़वां बहन के साथ नेपाल की राष्ट्रीय टीम में खेलती थीं। छेत्री ने सोनम भट्टाचार्य से शादी की। सोनम उनके कोच की ही बेटी हैं, वह छेत्री को तब से पसंद करती थीं, जब वह सिर्फ 15 साल की थीं और छेत्री 18 साल के थे और फुटबॉल में अभी अपनी मंजिल तलाश रहे थे। छेत्री ने अपने करियर में के अलावा मोहन बगान, बेंगलुरु एफसी, कंसास सिटी विजार्ड (Kansas City Wizards Sporting Clube de Portugal B के भी लिए खेला है। खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PkN5IY

No comments:

Post a Comment