Wednesday, May 6, 2020

बेटी की ऐसी डिश, 60 सेकंड में चट कर गए सचिन

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर () के बारे में कहा जाता है कि वह खाने के खूब शौकीन हैं। अब जब वह कोरोना वायरस की वजह से घर में हैं तो उनकी बेटी () के पास पापा के लिए कुछ खास बनाने का मौका मिल गया, जो मास्टर को खूब पंसद भी आया। उन्होंने पूरी प्लेट महज 60 सेकंड में ही चट कर दी। इसकी जानकारी खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस क्रिकेटर ने दी। उन्होंने लिखा- 60 सेकंड में ही पूरी प्लेट खत्म कर दी। शानदार चुकंदर कबाव के लिए शुक्रिया सारा। उन्होंने इसके साथ ही दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भरी प्लेट के साथ दिख रहे हैं तो दूसरी प्लेट में वह बेटी सारा और खाली प्लेट के साथ दिख रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को अब तक साढ़े 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि अक्सर इंटरव्यूज में सचिन के साथी क्रिकेटर उनके खाने के प्रति प्रेम का इजहार करते रहते हैं। उनके पसंदीदा खानों की लिस्ट में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध 'वड़ा पाव' समेत ढेरों डिशेज शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि फिलहाल कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है और तमाम खेल या तो स्थगित हो चुके हैं या फिर रद्द। इस लिस्ट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नाम भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टी-20 लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। अगर यह टूर्नमेंट होता तो वह मुंबई इंडियंस (MI) के साथ व्यस्त होते।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SIqJDE

No comments:

Post a Comment