Sunday, March 8, 2020

WWE Elimination Chamber 2020 का पूरा परिणाम, द अंडरटेकर ने किया ऐजे स्टाइल्स पर हमला

AJ Styles vs The Undertaker

WWE ने आज रोड टू रेसलमेनिया 2020 का आखरी पेपर व्यू इवेंट एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन वेल्स फार्गो सेंटर फिलाडेल्फिया मे किया। WWE के इस शो मे कुछ बड़े सुपरस्टार्स जैसे रोमन रेंस, बैकी लिंच मैच कार्ड मे शामिल नही थे इसके बावजूद शो मे कई शानदार मैच हुए। आइये नजर डालते है एलिमिनेशन चैंबर 2020 मे हुए सभी मैचो के परिणाम पर।

1- सिंगल्स मैच: डेनियल ब्रायन ने ड्रू गुलक को हराया।

मेन शो की शुरुआत डेनियल ब्रायन vs ड्रू गुलक के मैच से हुई और एक शानदार मैच में होमटाउन बॉय गुलक को सबमिशन के जरिये हार का सामना करना पड़ा।

2- यूएस चैंपियनशिप मैच: एंड्राडे ने हम्बर्टो कारिलो को हराकर टाइटल रिटेन किया।

3- स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप के लिए एलिमिनेशन चैंबर मैच: द मिज और जॉन मॉरिसन ने खिताब को रिटेन किया। इस मैच में द मिज और जॉन मॉरिसन के अतिरिक्त रूड और जिगलर, लूचा हाउस पार्टी, हैवी मशीनरी, न्यू डे और द उसोज की टीम शामिल थी।

4- नो डिसक्वालिफिकेशन मैच: एजे स्टाइल्स को एलिस्टर ब्लैक ने हराया।

AJ Styles vs The Undertaker
Photo Courtesy: WWE

मैच में द ओसी की टीम स्टाइल्स की मदद कर रही थी लेकिन यहाँ द अंडरटेकर आ जाते है स्टाइल्स को चोकस्लैम मारा और इसके बाद ब्लैक ने अपना फिनिशिंग मूव लगा कर मैच जीत लिया।


5- रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच: स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी को हराकर टाइटल रिटेन किया।

6- इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए3 ऑन 1 हैंडीकैप मैच: शिंस्के नाकामुरा, सिजेरो और सैमी जेन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया।

Photo Courtesy: WWE

सैमी जेन ने मैच के अंत मे फिनिशर लगाने के बाद स्ट्रोमैन को पिन किया और इसी के साथ वो नए आईसी चैंपियन बन गए है।


6- रॉ विमेंस चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर के लिए एलिमिनेशन चैंबर मैच: शायना बैजलर ने जीता मैच।

Shayna Baszler
Photo Courtesy: WWE

यह शो का मेन इवेन्ट था। मैच में शामिल हर प्रतिद्वंद्वी सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर शायना बैजलर ने जीत दर्ज की और रॉ विमेंस चैंपियनशिप की प्रतिद्वंद्वी बनी।



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2It4ID6

No comments:

Post a Comment