WWE रैसलमेनिया 36 का हिस्सा नही होंगे रोमन रेंस: रिपोर्ट

रैसलमेनिया 36 मे रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अब यह मैच रैसलमेनिया में नही होगा क्योंकि रोमन रेंस ने इस इवेंट का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। सुपर शो-डाउन 2020 के बाद हुए स्मैकडाउन मे रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच की घोषणा हुई थी और यह मैच रैसलमेनिया का मेन इवेंट माना जा रहा था।
प्रो रेसलिंग शीट की रिपोर्ट के अनुसार ये मैच नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस शायद रैसलमेनिया मे नजर नही आएंगे लेकिन गोल्डबर्ग शो का हिस्सा होंगे और जल्द ही या सम्भवतः इस हफ्ते के स्मैकडाउन मे गोल्डबर्ग के नए प्रतिद्वंद्वी का ऐलान हो सकता है।
प्रो रेसलिंग शीट के अनुसार रोमन रेंस ऑर्लैंडो फ्लोरिडा के परफॉर्मेंस सेंटर की टेपिंग्स में अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, और वह अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा रिस्क नही लेना चाहते है। इसी वजह से वह इसका हिस्सा नही बनना चाहते है।
रोमन रेंस ल्यूकीमिया नामक बड़ी बीमारी से पीड़ित रह चुके है ऐसे मे उनका इस वक्त जब पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है, उनका आराम करना ही उचित है। हालांकि, अभी तक WWE ने रोमन रेंस के रैसलमेनिया स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कंपनी जल्द इसका ऐलान करेगी। अब रोमन रेंस के रैसलमेनिया से बाहर होने के बाद देखना होगा गोल्डबर्ग किसका सामना करते है।
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/3az3J0o
No comments