Monday, January 20, 2020

WWE न्यूज: शेमस ने सिजेरो के साथ अपनी टीम ‘द बार’ के टूटने की वहज का खुलासा किया

sheamus and cesaro

WWE न्यूज: हाल ही चोट से वापसी करने वाले WWE सुपरस्टार शेमस चोटिल होने से पूर्व सिजेरो के साथ ‛द बार’ नाम की टैग टीम का हिस्सा थे। शेमस और सिजेरो की यह टीम 2016 में बनी थी और यह WWE की सबसे सफल टीम से एक थी।

साल 2016 मे सिजेरो और शेमस के बीच उस समय के जनरल मैनेजर मिक फॉली ने इस शर्त के साथ बेस्ट ऑफ सेवन मैच कराया था कि जीतने वाले को चैंपियनशिप के लड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन दोनो सुपरस्टार ने इस बेस्ट ऑफ सेवन के 3-3 मैच ही जीत पाए और सातवां मुकबला ड्रा हो गया जिसके बाद फॉली ने उन्हें टैग टीम के रूप में साथ काम करने के लिए मजबूर किया।

इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़ कर नही देखा और द बार के रूप मे WWE की एक बेहतरीन टीम सामने आई और इस टीम ने जल्द ही द न्यू डे को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इसके बाद इस टीम ने चार बार और WWE टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

अप्रैल 2019 मे शेमस के चोटिल हो जाने के कारण यह टीम टूट गयी। शेमस के चोट से ठीक होने के बाद फिर से इस टीम की वापसी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नही हुआ। हाल ही मे एक इंटरव्यू मे शेमस ने ‛द बार’ के टूटने की असली वजह का खुलासा किया।

शेमस ने कहा “ सिजेरो और मैंने सब कुछ हासिल कर लिया था, पांच बार के टैग टीम चैंपियन रहे। मुझे लगता है कि द बार वह जगह है जहां हमने अपनी विरासतें मजबूत की हैं। हमे अभी सिंगल्स केरियर मे बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। जाहिर है, मैंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को नहीं जीता है, जिसपर मेरी नजर है।”

शेमस ने द बार के टूटने की वहज सिंगल्स कैरियर को बताया है। शेमस ने चोट के बाद WWE में वापसी कर ली है लेकिन अभी तक कोई मैच नही लड़ा है। शेमस रॉयल रम्बल मे शॉर्टी जी के खिलाफ इन रिंग वापसी करेंगे।

रोमन रेंस के तीन बड़े रॉयल रम्बल रिकॉर्ड जिनके बारे में आपको जाना चाहिए



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/3autjnN

No comments:

Post a Comment