Thursday, January 16, 2020

भारतीय मूल के रेसलर ने WWE रिंग में वापसी के संकेत दिए

भारतीय मूल के रेसलर और पूर्व WWE चैंपियन जिन्दर महल घुटने की सर्जरी के कारण पिछले कई दिनो से रिंग से बाहर है। जिन्दर महल को आखरी बार WWE मे 7 जून 2019 को सुपरशोडाउन पेपर व्यू मे देखा गया था जहाँ वो बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थे। इसके एक हफ्ते बाद लाइव इवेंट मे मैच के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गयी थी जिस वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और वो अब तक रिंग से दूर है।

33 वर्षीय सुपरस्टार महल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेनिंग का वीडियो साझा करते हुए अपनी इन रिंग वापसी के संकेत दिये है। इस वीडियो मे महल ने “Be back soon” कैप्शन लिखा कर अपनी वापसी के संकेत दिया है।

 

जिन्दर महल भारतीय मूल के कैनेडियन रेसलर है। महल ने 2014 मे कंपनी से अलग होने के बाद 2017 मे फिर से WWE मे की थी, और चोटिल होने से कुछ समय पहले ही WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को 5 साल आगे बढ़ाया था। जिन्दर महल WWE मे कई बार चैंपियनशिप जीत चुके है। महल ने बैकलैश 2017 मे पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी और 170 दिनों तक चैंपियन रहे थे। WWE चैंपियन के अलावा वो महल दो बार 24/7 चैंपियन और पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी है।

चोटिल होने से पहले जिन्दर महल 24/7 टाइटल सैगमेंट में शामिल थे जहाँ वो दो बार चैम्पियन बने थे लेकिन दोनो ही बार वो आर ट्रुथ से दोबारा टाइटल हार गए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद महल किस स्टोरी मे नजर आते है।

इस हफ्ते SmackDown मे टेबल्स मैच लड़ेंगे रोमन रेंस

रोमन रेंस के तीन बड़े रॉयल रम्बल रिकॉर्ड जिनके बारे में आपको जाना चाहिए



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2sBcyX4

No comments:

Post a Comment