WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान हुआ

Brock Lesnar Wins WWE Title

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के वापसी का ऐलान हो चुका है। इस हफ्ते Raw के एपिसोड के दौरान ऐलान किया गया है कि ‛द बीस्ट’ ब्रॉक लैसनर अपने एडवोकेट पॉल हेमन के साथ साल 2020 में होने वाली पहली Raw में वापसी करेंगे। ब्रॉक लैसनर आखरी बार WWE में साल 2019 के सर्वाइवर सीरीज पेपर व्यू में नजर आए थे जहाँ उन्होने रे मिस्टीरियो को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी।

‛द बीस्ट’ ब्रॉक लैसनर ने अक्टूबर 2019 की शुरुआत में स्मैकडाउन के एपिसोड में कोफी किंग्सटन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WWE चैंपियनशिप जीतने के बाद ब्रॉक लैसनर ने ने कुल दो मैच लड़े है। पहला मैच क्राउन ज्वेल मे कैन वेलास्केज़ और दूसरा मैच सर्वाइवर सीरीज में रे मिस्टीरियो के खिलाफ।

अब अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर सर्वाइवर सीरीज पीपीवी के बाद पहली बार WWE TV पर नजर आएंगे। लैसनर की वापसी के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि वो WWE के अगले पीपीवी रॉयल रम्बल में अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते है।

हालांकि अभी तक लैसनर के अगले प्रतिद्वंद्वी को लेकर कोई खबर सामने नही आई है ऐसे में देखना होगा अगले हफ्ते Raw में कौन सा रेसलर ‛द बीस्ट’ ब्रॉक लैसनर के सामने आता है।

5 WWE सुपरस्टार जिन्होंने साल 2019 मे सबसे अधिक मैच जीते

WWE राॅयल रम्बल के सभी विजेता और उपविजेता की सूची(1988 से 2019 तक)



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2ZGudbJ

No comments

Powered by Blogger.