Sunday, January 26, 2020

Women’s Royal Rumble 2020: पहली बार शार्लेट फ्लेयर ने जीता रम्बल मैच, इस सुपरस्टार से हो सकता है सामना

Charlotte Flair At WWE Women's Royal Rumble 2020

WWE की महिला सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने आज हुए रॉयल रम्बल में Women’s Royal Rumble मैच जीतकर WWE Wrestlemania 2020 में अपनी जगह पक्की कर ली है। Women’s Royal Rumble में शार्लेट फ्लेयर ने बेजलर को एलिमिनेट करके मैच जीता। मैच जीतने के बाद शार्लेट फ्लेयर ने कहा कि अब यह रिंग मेरी है और मैं हमेशा यहाँ की रानी रहूंगी।

नंबर 17 पर की शार्लेट ने एंट्री

वीमेंस रॉयल रम्बल 2020 में सभी शार्लेट फ्लेयर के रम्बल में एंट्री को लेकर उत्साहित थे और शार्लेट ने नंबर 17 पर एंट्री करते हुए रिंग में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की पिटाई कर दी। शार्लेट फ्लेयर ने रॉयल रम्बल 2020 में बियांका ब्लेयर को टॉप रोप से बाहर कर अपना पहला एलिमिनेशन किया और अंत मे शार्लेट फ्लेयर ने बैजलर को एलिमिनेट कर इस मैच को जीत लिया।

किसी भी चैंपियन से सामना करने का मौका

Women’s Royal Rumble 2020 जीतने के साथ शार्लेट का WWE रेसलमेनिया में जाना तय हो गया है। शार्लेट फ्लेयर अब रॉयल रम्बल जीत के मुताबिक रेसलमेनिया में किसी भी सुपरस्टार को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती है। वह Raw और Smackdown दोनों चैंपियनशिप पर अपना दावा ठोक सकती है। बता दे कि यह पोस्ट लिखे जाने तक Raw Women’s Champion बैकी लिंच है और Smackdown Woman’s Champion बेली है।

>> 5 बड़े WWE रिकॉर्ड जिन्हे ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच जीतकर अपने नाम कर सकते है

>> Royal Rumble 2020: रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन से लिया बदला, फॉल्स एनिवेयर मैच में हराया



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2GoCHvg

No comments:

Post a Comment