
10 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने WWE इतिहास के तीसरे विमेंस रॉयल रम्बल मैच को जीतकर अपने WWE केरियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शार्लेट फ्लेयर ने पूर्व NXT चैंपियन शायना बैजलर को आखरी में एलिमिनेट कर मैच जीता।
विमेंस रॉयल रम्बल मैच की शुरुआत एलेक्सा ब्लिस और बियांका बेलैर ने की। 6 सुपरस्टार्स की एंट्री के बाद लाना के रूप मे पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। 54 मिनट तक चले इस मैच मे बियांका बेलैर और शायना बैजलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 8-8 एलिमिनेशन किये। वही इस मैच की विजेता शार्लेट फ्लेयर ने चार सुपरस्टार्स को इस मैच से बाहर किया।
विमेंस रम्बल मैच मे एंट्री करने वाले सुपरस्टार्स की लाइनअप
1. एलेक्सा ब्लिस
2. बियांका बेलैर
3. मौली होली
4. निक्की क्रॉस
5. लाना
6. मर्सिडीज मार्टिनेज
7. लिव मॉर्गन
8. मैंडी रोज
9. कैंडिस लेरा
10. सोन्या डेविल
11. कैरी सेन
12. मिया यिम
13. दाना ब्रुक
14. टमीना
15. डकोटा काई
16. चेल्सी ग्रीन
17. शार्लेट फ्लेयर
18. नाओमी
19. बेथ फीनिक्स
20. टोनी स्ट्रोम
21. केली केली
22. सारा लोगन
23. नतालिया
24. ज़िया ली
25. ज़ेलिना वेगा
26. शोताज़ी ब्लैकहार्ट
27. कार्मेला
28. तेगान नोक्स
29. सैंटिना मारेला
30. शायना बेज़लर।
मैच के आखरी मे शायना बेज़लर, नतालिया, बेथ फीनिक्स और शार्लेट फ्लेयर बची हुई थी। फीनिक्स ने अपनी दोस्त नतालिया को और बेज़लर ने हॉल ऑफ फेमर बेथ फीनिक्स को एलिमिनेट किया। इसके बाद टॉप 2 मे शायना बेज़लर और शार्लेट फ्लेयर बची हुई थी और दोनो ने एक-दुसरे को एलिमिनेट करने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता शार्लेट फ्लेयर को मिली और वो WWE के तीसरे रॉयल रम्बल मैच की विजेता बन गयी।
बता दे, इस मैच रॉयल रम्बल मैच को जीतने वाले सुपरस्टार को रेसलमेनिया में चैंपियनशिप के लिए मौका मिलता है। इसका मतलब है शार्लेट के पास ग्रैंड स्टेज रेसलमेनिया पर 11वा चैंपियनशिप जीतने का मौका होगा।
रोमन रेंस के रिकॉर्ड की बराबरी की
शार्लेट फ्लेयर ने इस जीत के साथ रोमन रेंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन की पहली और रोमन रेंस के बाद कुल दूसरी सुपरस्टार बन गयी है जो पिछले साल रम्बल मैच की रनरअप रहने के बाद विजेता बनी हो। शार्लेट फ्लेयर पिछले साल इस मैच की उप विजेता थी, बैकी लिंच ने पिछले वर्ष उन्हे आखिर मे एलिमिनेट कर यह मैच जीता था, वही रोमन रेंस 2014 में इस मैच के रनरअप और अगले साल 2015 मे इसके विजेता बने थे।
सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाली सुपरस्टार बनी
शार्लेट फ्लेयर ने जीत के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फ्लेयर ने इस मैच में कुल 4 एलिमिनेशन किए और इसी के साथ विमेंस रॉयल रम्बल मैच मे उनके कुल 9 एलिमिनेशन हो गए है। कुल 2 रम्बल मैच मे 9 एलिमिनेशन के साथ वो विमेंस रॉयल रुम्बल मैच मे सबसे ज्यादा सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करने वाली सुपरस्टार बन गयी है।
Royal Rumble 2020: रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन से लिया बदला, फॉल्स एनिवेयर मैच में हराया
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/36quPEd
No comments:
Post a Comment