
WWE के साल के पहले पीपीवी इवेंट रॉयल रम्बल के लिए महज चार दिन का समय बाकी है। WWE कई दिनों से इस पेपर व्यू की तैयारियों में जुटा हुआ है ताकि इसे फैंस के लिए मनोरंजन बनाया जा सके। WWE ने इस साल रॉयल रम्बल पेपर व्यू इवेंट के लिए अब तक कुल 8 मैचो का ऐलान किया है।
इन 8 मैचो मे दो रम्बल मैच भी शामिल है। WWE रॉयल रम्बल मैच में 30 सुपरस्टार हिस्सा लेते है। इस मैच की शुरुआत 1988 में हुई थी और साल 2018 में पहली बार महिला रेसलरो के बीच यह मैच कराया गया था। 30 रेसलरो के बीच होने वाला यह मैच काफी दिलचस्प होता है, मैच की शुरुआत 2 सुपरस्टार करते है और हर 90 सेकंड के बाद नया रेसलर मैच में एंट्री करता है।
यह मैच काफी खास होता है क्योंकि इसके विजेता को रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने का मौका मिलता है। इस साल होने वाले मेंस रॉयल के 30 प्रतियोगियो में से 25 प्रतियोगियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जबकि विमेंस रम्बल मैच के लिए केवल 5 सुपरस्टार के नाम का ऐलान किया गया है।
अभी तक रॉयल रम्बल मैच के लिए ऐलान हुए सुपरस्टार्स के नामों की लिस्ट

मेंस रॉयल रंबल मैच
1- रोमन रेंस
2- ब्रॉक लैसनर(नंबर 1 पर एंट्री)
3- एजे स्टाइल्स
4- रैंडी ऑर्टन
5- किंग कॉर्बिन
6- इलायस
7- डॉल्फ जिगलर
8- रे मिस्टीरियो
9- ड्रू मैकइंटायर
10- एरिक रोवन
11- रूसेव
12- बडी मर्फी
13- बॉबी लैश्ले
14- एलिस्टर ब्लैक
15- टकर
16- ओटिस
17- ब्रॉन स्ट्रोमैन
18- नाकामुरा
19- केविन ओवेंस
20- समोआ जो
21- सैथ रॉलिंस
22- रिकोशे
23- बिग ई
24- कोफी किंग्स्टन
25- आर ट्रूथ।
विमेंस रम्बल मैच
1- शार्लेट फ्लेयर
2- एलेक्सा ब्लिस
3- निकी क्रॉस
4- साराह लोगन
5- नटालिया।
यह भी पढ़े-
WWE दिग्गज केन के तीन बड़े रम्बल मैच रिकॉर्ड जिनका टूटना नामुकिन है
रोमन रेंस के तीन बड़े रॉयल रम्बल रिकॉर्ड जिनके बारे में आपको जाना चाहिए
5 WWE सुपरस्टार जिन्होंने साल 2019 मे सबसे अधिक मैच जीते
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2umN0gO
No comments:
Post a Comment