
पिछले कुछ समय से चली आ रही रोमन रेन्स और किंग कोर्बिन की दुश्मनी का आज WWE Royal Rumble में समापन हो गया। आज WWE Royal Rumble में बिग डॉग रोमन रेन्स और किंग बेरन कोर्बिन का फॉल्स एनिवेयर मैच में आमना सामना हुआ और इस मैच में रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन को स्पीयर देकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन से अपनी बेइज्जती का बदला लिया।
शुरुवात से ही हावी रहे रोमन रेन्स
रोमन रेन्स ने इस मैच की शुरुवात में ही किंग कोर्बिन पर हमला कर दिया और मैच शुरू होते ही रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन को सुपरमैन पंच दे दिया और इसके बाद स्टील स्टेप्स की तरफ दे मारा। लेकिन इसके बाद कोर्बिन ने वापसी करते हुए रोमन रेन्स को कॉमेंट्री टेबल पर चौक सस्लैम मार दिया। लेकिन रोमन रेन्स ने वापसी करते हुए बेरन कोर्बिन पर बढत बना ली।
डॉल्फ ज़िगलर और बॉबी रूड ने दी मैच में दखल
मैच में एक समय जब किंग कोर्बिन रोमन रेन्स के खिलाफ हार रहे थे तो डॉल्फ जिगलर और बॉबी रूड ने आकर रोमन रेन्स पर हमला कर दिया। लेकिन इन दोनों के आने के बाद वहाँ रोमन रेन्स की मदद करने के लिए द उसोस आ गए और बॉबी रूड-डॉल्फ ज़िगलर और द उसोस के बीच फाइट हो गई। इसके बाद रोमन रेन्स ने किंग कोर्बिन को लगातार 2 सुपरमैन पंच देते हुए मैच में कोर्बिन को डगआउट में स्पीयर देते हुए जीत हासिल की।
>> 5 बड़े WWE रिकॉर्ड जिन्हे ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच जीतकर अपने नाम कर सकते है
from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2U9NkKT
No comments:
Post a Comment