Wednesday, January 1, 2020

सचिन-धोनी की तरह आर्मी में शामिल हुआ यह क्रिकेटर

कोलंबोश्रीलंका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी श्रीलंकाई थल सेना में शामिल हो गए हैं। परेरा ने मेजर पद पर गाजाबा रेजिमेंट जॉइन किया है। 30 साल के परेरा ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिल्वा के आमंत्रण पर उन्होंने सेना ज्वाइन किया है। कोलम्बो गैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक परेरा को गाजाबा रेजीमेंट में मेजर पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें औपचारिक तौर पर वॉलंटियर फोर्स में शामिल कर लिया गया है। पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल ने भी इस साल की शुरुआत में श्रीलंका आर्मी वालंटियर फोर्स ज्वाइन किया था। उन्होंने आर्मी क्रिकेट टीम से खेलने के लिए यह प्रस्ताव स्वीकार किया था। 30 साल के परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 161 वनडे और 79 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 203, वनडे में 2210 और टी-20 में 1169 रन बनाए हैं। इन तीन फॉरमेट्स में परेरा ने क्रमश: 11, 171 और 51 विकेट लिए हैं। बता दें कि इसी तरह भारत में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर एयर फोर्स में मानद ग्रुप कैप्टन हैं तो पूर्व कप्तान एमएस धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QdWbZl

No comments:

Post a Comment