नई दिल्ली विश्व हॉकी की संचालन संस्था (एफआईएच) ने भारतीय विमिंस हॉकी टीम की कप्तान को 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर' के लिए नामांकित किया है। ने अपने बयान में बताया कि 25 अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय महासंघों ने इस पुरस्कार के लिए 25 खिलाड़ियों को नामांकित किया है। एफआईएच ने रानी के शानदार प्रदर्शन और उनकी अगुआई करने की काबिलियत को देखकर उनका नाम इस पुरस्कार के लिए भेजा है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, हॉकी इंडिया रानी के 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर 2019' के लिए नामांकित किए जाने की खबर से बहुत खुश है। वह प्रेरणास्रोत हैं।' विजेता का फैसला ऑनलाइन वोटिंग द्वारा जाएगा जो 30 जनवरी को समाप्त होगी। रानी ने भारत के पहली बार लगातार ओलिंपिक्स क्वॉलिफाई करने में अहम भूमिका निभाई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36HzylP
No comments:
Post a Comment