Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
साउथ एशियन गेम्स: वॉलीबॉल में भारत-पाक फाइनल
काठमांडू (नेपाल)गत चैंपियन भारत और पाकिस्तान ने 13वें साउथ एशियन गेम्स (सैग) की मेंस वॉलीबॉल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेजा जाएगा। भारत ने श्रीलंका को 27-25, 25-19, 21-25, 25-21 से जबकि पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-15, 25-21, 26-24 से हराया। भारत महिला वर्ग में भी गत चैंपियन है और मंगलवार को ही खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान नेपाल से होगा। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने मालदीव को हराया। पढ़ें, खो खो टीम जीतीमौजूदा चैंपियन भारतीय खो खो टीम ने ने विजयी शुरुआत की है। भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 13 अंकों से हराया। मेंस टीम को आज दो मैच खेलने हैं। सुबह के सत्र में भारत का सामना मेजबान नेपाल से होगा जबकि इसके बाद उसे बांग्लादेश से भिड़ना है। स्पर्धा का सेमीफाइनल मंगलवार को जबकि फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2R84gje
No comments