Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
राजकोट T20: स्मॉग के बाद बारिश का साया
नई दिल्लीभारत और बांग्लादेश के बीच 3 मेचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनैशनल आज राजकोट में खेला जाने वाला है। पहला मैच दिल्ली में जहां स्मॉग के बीच हुआ था तो दूसरे पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस मैच में चक्रवातीय तूफान 'महा' का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत ने कहा कि तट पर पहुंचने से पहले ही 'महा' कमजोर हो गया है। नतीजतन अब इसका असर गुजरात में भी बहुत अधिक देखने को नहीं मिलेगा। AccuWeather के अनुसार, यहां सुबह में बारिश हुई और दिनभर सूरज उगने की संभावना कम ही है। दोपहर दो बजे के आस-पास फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 4 बजे के बाद मौसम साफ हो सकता है, लेकिन तब भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम 6 बजे के आस-पास बादल छंटने के आसार हैं, जो मैच का टाइमिंग भी है। अगर ऐसा होता है तो मैच खेला जा सकता है। ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है इस बारे में सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के सचिव हिमांशु शाह ने कहा- दिन में अगर हल्की बारिश होती है तो मैच होने में कोई समस्या नहीं है। हमारे पास ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है और ग्राउंड स्टाफी ऐसे मुश्किलों से निपटना जानता है। हमें मैच होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि यहां का मैदान बल्लेबाजी के अनुकूल माना जा रहा है। टी-20 में 180 रन आसानी से बनाए जा सकते हैं। दिल्ली में मिली थी भारत को हार उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वह सीरीज में फिलहाल पिछड़ा हुआ है। अगर मेजबान टीम को सीरीज में बने रहना है तो राजकोट मैच किसी भी हाल में जीतना होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q4MGfF
No comments